प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ, कल्याणपुर की कमिटी की आवश्यक बैठक प्रखंड मुख्यालय में श्री जय किशोर राय के अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों के उदासीनता के कारण जी ओ बी से वेतन पाने वाले नियोजित शिक्षकों एवं विशिष्ट शिक्षकों को विगत दो महीनों से वेतन लंबित है। सरकार एवं पदाधिकारी शिक्षकों की समस्याओं को नजर अंदाज कर सिर्फ शोषण को उतारू है। कालबद्ध, स्नातक ग्रेड व प्रधानाध्यापक में प्रोन्नति,विशिष्ट को सेवा निरंतरता एवम पूर्ण वेतन संरक्षण के साथ भुगतान, सेवापूर्व नियोजित शिक्षकों का वेतन सुधारते हुए अंतर वेतन भुगतान, विद्यालय अध्यापक का वार्षिक वेतन वृद्धि,वेतन विसंगति सुधार आदि को लेकर 7 मार्च को होने वाले धरना में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील शिक्षको से किया। बैठक में अजीत देव, फरीदा खातून, अभय कुमार,चंद्रभूषण शर्मा, रंजेश कुमार , नीरज कुमार,वरूण गोविंद, राजेश राय आदि मौजूद थे ।



