सासाराम/रोहतास/ Etv News 24
कनोडिया पंप स्थित संत जोसेफ स्कूल परिसर में तीन दिवसीय समर कैंप का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सासाराम टाउन थानाध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार, सीनियर सब इंस्पेक्टर रामजीवन कुमार, स्कूल के निदेशक सह ‘बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन’ के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार और प्रधानाचार्य शिवानी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। कैंप के पहले दिन स्कूली बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक गानों और म्यूजिक धुनों पर डांस किया। इसके साथ ही कई तरह की रचनात्मक एक्टिविटीज़ (गतिविधियों) में अपनी प्रतिभा दिखाई। थानाध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “इस तरह की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। संत जोसेफ स्कूल के बच्चे जिस तरह जिला प्रशासन के विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, वह वाकई काबिले तारीफ है।विद्यालय के निदेशक संतोष कुमार ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे विद्यालय में पढ़ रहे सभी छात्र-छात्राओं को एक परिवार की तरह रखा जाता है। यहाँ का माहौल बच्चों के सर्वांगीण विकास के अनुकूल है। उन्होंने आगे कहा कि स्कूल में बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं दिया जाता, बल्कि समय-समय पर क्लास वाइज पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए भी उत्साहित किया जाता है। इसी चौमुखी विकास और बच्चों की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि आज हमारे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया है। जहां पर एक्साइज कमिश्नर द्वारा बच्चों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था।



