रोहतास/ Etv News 24
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सभी बिंदुओं पर हुई विस्तृत चर्चाआगामी ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व-2026 को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर आज दिनांक 23 मई 2026 को समाहरणालय में जिला पदाधिकारी, कैमूर (भभुआ) की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, आपसी सौहार्द बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात व्यवस्था एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को पूर्ण सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधि अथवा विधि-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी।उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की।बैठक में पुलिस प्रशासन को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतने तथा गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया गया।अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति के सदस्यों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने को कहा गया।बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु अपने सुझाव साझा किए।बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।



