करगहर रोहतास/Etv News 24
बड़हरी थाना क्षेत्र के खखड़ा गांव में स्थित सीएसपी की संचालिका से अपराधियों द्वारा चार लाख रुपए लूटने का ममला प्रकाश में आया है । यह घटना बुधवार को उसे समय घटी जब संचालिका रुपए लेकर धर्मपुरा स्थित पीएनबी शाखा में जमा करने जा रही थी । इस बीच बाइक सवार सशस्त्र अपराधियों ने हथियार के बल पर रुपए से भरा बैग लुट कर फरार हो गए ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि संचालिका पुनीता कुमारी स्कूटी से खखड़ा – धर्मपुरा पथ से पीएनबी शाखा धर्मपुरा में चार लाख रुपए जमा करने के लिए जा रही थी कि बड़हरी थाना क्षेत्र की सीमा परसंचालिका का पीछा कर रहे दो बाइक सवार अपराधियों ने स्कूटी में टक्कर मार दी । जिससे वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ी । जब तक वह खड़ा होने का प्रयत्न करती । अपराधियों ने हथियार के बल पर रूपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए ।थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि संचालिका ने एफआईआर दर्ज कराई है । जांच कर कार्रवाई शुरू की गई है । उन्होंने बताया कि सुनसान रास्ते में इतनी बड़ी राशि लेकर एक महिला को अकेले बैंक जाने का मामला संदिग्ध प्रतीत होता है । इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है ।



