कैमूर /बिहार न्यूज डेस्क Etv News 24
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से कुंभ स्नान कर बिहार लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा हो गया है। कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर देवरिया गांव के सामने खड़े ट्रक में मंगलवार की सुबह सीएनजी ऑटो के टकरा गई। इस भिड़ंत की वजह से औरंगाबाद व पलामू जिले के तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। हादसे में मां-बेटी घायल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक द्वारा घायल मां को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सभी प्रयागराज से कुंभ स्नान कर अपने घर लौट रहे थे। मृतकों में जीजा-साली व ऑटो चालक शामिल हैं।मोहनिया थाना प्रभारी प्रियेश कुमार प्रियदर्शी ने बताया टेंपो द्वारा मोहनिया थाना क्षेत्र के मुठानी के पास खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया है जिससे टेंपो में सवार एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। वही दो लोग घायल हैं। सभी लोग औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं। इनके द्वारा बताया जा रहा है कि सभी लोग कुंभ मेला से वापस अपने घर जा रहे थे तभी घटना हुई है।



