गोपाल नारायण सिंह ने संस्था को हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन
डेहरी/ रोहतास/Etv News 24
राज्य ही नहीं देश की चर्चित नाटक, कला और संस्कृत संस्थाओ में एक अभिनव कला संगम सदस्यों को जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में कुलपति सह पूर्व राज्यसभा सदस्य गोपाल नारायण सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान सदस्यों के साथ बैठक कर पूर्व राज्यसभा सदस्य ने संस्थागत कई चर्चाएं की और सुझाव भी दिया।राष्ट्रीय मानचित्र पर संस्था के बेहतर विकास के लिए हर संभव संस्था के साथ रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में हमारी पुरानी नाट्य, कला, संस्कृति की विद्या विलुप्त होते जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र से शुरू हुए नाटक व अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां भी धीरे-धीरे कम होती जा रही है। ऐसे में सामाजिक कार्यों के साथ-साथ कला संस्कृति के विकास को लेकर अभिनव कला संगम द्वारा शुरू किया गया कार्य सराहनीय है। समय-समय पर अभिनव कला संगम के सदस्यों को अपनी एक टीम तैयार कर राष्ट्रीय स्तर पर खुद भी प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के लिए स्थान या अन्य किसी प्रकार का सहयोग करना होगा तो वे हर संभव तैयार हैं। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में भी संस्था के बैनर तले कला संस्कृति से संबंधित अन्य कार्यक्रम किया जाए। उन्होंने बिहार और केंद्र स्तर पर कला संस्कृति विभाग से हर संभव सहयोग कराने का भी आश्वासन दिया। कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कला- संस्कृति के क्षेत्र में जितना भी सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी, उससे अधिक मिलेगी। संस्था के अध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि प्रतिवर्ष होने वाले ऑल इंडिया लघु नाटक प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक महोत्सव इस बार अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा प्राप्त करेगा। इसके लिए अन्य कई देशों से बातचीत चल रही है। आप जैसे संरक्षकों का इस प्रकार के सहयोग मिलने के बाद संस्था सांस्कृतिक क्षेत्र में और विकास करेगी। उन्होंने बारी – बारी से सभी सदस्यों का परिचय जाना और सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं अभिनव कला संगम के संरक्षक बनने के लिए अभिनव कला संगम द्वारा पूर्व राज्यसभा सदस्य गोपाल नारायण सिंह को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के संरक्षक सीमल सिंह, भूपेंद्र नारायण सिंह, सचिव विनय मिश्रा, उपाध्यक्ष ओम यादव, कोषाध्यक्ष शिवजी गुप्ता, निदेशक कौशलेंद्र कुशवाहा, महासचिव प्रो रणधीर सिन्हा , मीडिया प्रभारी इंद्र कुमार बाघा, संगठन सचिव रवि तिवारी, मनोज गुप्ता, आलोक मिश्रा, बैजू गुप्ता समेत अन्य शामिल थे।



