प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर भगवान को यही मंजूर था संबंधी के यहां गुड़िया की मौत होगी। एक शादी समारोह में अपने संबंधी के यहां गुड़िया गई थी। जिंदा गई लौटी शव। गुरुवार को गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक गुड़िया 20 वर्ष का शव परतापुर गांव वार्ड नंबर 9 में पहुंचते ही परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल। मृतक अपने संबंधी के यहां सारा रंजन प्रखंड के अपने मां के यहां शादी समारोह में गई थी उसी क्रम में एक रशम अदा करने के क्रम में कुएं में फिसल गई ।जिससे उसकी मौत कुएं में डूब जाने से हो गई। सरारंजन पुलिस ने शव को कब्जे मिले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। शव के गांव पहुंचते हैं परिजनों सहित गांव में कोहराम मच गया। मां रूबी देवी पिता अवधेश पोद्दार ग्रामीण गौरी शंकर पोद्दार सोनू झा आदि की आंसू की धारा नहीं थम रही थी। छोटा भाई आदित्य कुमार विलख विलख कर रो रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की शादी को लेकर मां-बाप जगह-जगह लड़का देख रहे थे। शादी के पूर्व ही उसकी मृत्यु हो गई।



