प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर :भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आम्बेडकर की जयंती के अवसर पर जदयू के प्रांतीय नेता प्रो. तकी अख्तर ने कल्याणपुर प्रखंड के अंतर्गत मनियारपुर गाँव के दलित बस्ती मे बाबा साहेब के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान मे जो अधिकार दिये है उसे प्राप्त करने के लिए समाज का शिक्षित होना आवश्यक है। शिक्षा से ही जीवन स्तर मे सुधार होगा। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न्याय के साथ बिहार का विकास कर रहे है। देश का विकास तभी संभव होगा जब समाज के हर वर्ग का विकास न्याय के साथ होगा। अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहने की जरूरत है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो मे रामचंद्र बैठा सुरेंद्र राम उपेंद्र पासवान मुनेश्वर पासवान ढोराई पासवान ननकी राम मंगल पासवान कलपू पासवन समेत दर्जनों महिला और पुरुष ग्रामीण शामिल है।



