प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत मूसेपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 8 निवासी 59 वर्षीय अयोधी पासवान की मौत कोलकाता के सड़कों पर सड़क दुर्घटना में हो गई । शव को कोलकाता के पुलिस प्रशासन ने अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर अग्रतर करवाई करते हुए मृतक के शव को घर भेजा।, बतादूं कि मृतक अयोधी पासवान पूर्व में वार्ड सदस्य व लोजपा पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे,। इन दिनों गरीबों की मार झेलते हुए कोलकाता के जूट मिल में मजदूरी करते थे। उसी क्रम सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। परिजनों ग्रामीणों के सहयोग से शब को पंचतत्व में बिलीन किया गया ।आशय की जानकारी पैक्स अध्यक्ष भोला राय में देते हुए बताया कि घर का कमाउ के मर जाने से घर बर्बाद होगी।



