सासाराम रोहतास/ Etv News 24
रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र में पीपरडिह गांव के पास डीजे लदे वाहन के पलटने से एक युवक की मौत हो गई। बताया गया कि डीजे लेकर पिकअप गया से लौट रही थी, उसमें कुल सात लोग सवार थे। इस क्रम में जैसे ही गाड़ी पीपरडिह गांव के पस पहुंची अंनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्डे में पलट गई।जिसमें 6 लोग किसी तरह बाहर निकल गए, लेकिन एक युवक की मौत दबने से हो गई।मृतक की पहचान नासरीगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव के अनिल सिंह के 18 साल के बेटे निरंजन कुमार के रूप की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया।पुलिस का अगली कार्रवाई जारी है।



