प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के पंचायत समिति सभागार भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें 29 जून 2025 को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले राज्यव्यापी दिव्यांग अधिकार आंदोलन को लेकर समस्तीपुर जिले के दिव्यांगजनों ने एकजुट होकर हुंकार भरी।
इस बैठक में समस्तीपुर जिले के सैकड़ों दिव्यांगजन प्रतिनिधियों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जिले के हर गांव, पंचायत एवं प्रखंड से अधिक से अधिक संख्या में दिव्यांगजन पटना पहुँचकर अपने अधिकारों के लिए आवाज़ बुलंद करेंगे।
🧾 कार्यक्रम के मुख्य बिंदु :
🔹 मुख्य अतिथि:
एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसेबिलिटीज (APWD) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरदेव प्रसाद जी ने सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी व जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
🔹 विशिष्ट अतिथि:
प्रदेश आरटीआई प्रभारी श्री मुकेश कुमार महतो
प्रदेश चिकित्सा प्रभारी धर्मवीर शर्मा*
प्रदेश प्रोग्राम मैनेजर- यशु पाल
🏢 जिला कमेटी का गठन:
बैठक के दौरान समस्तीपुर जिला दिव्यांग समिति का गठन किया गया। नई कमेटी में निम्नलिखित पदाधिकारी नियुक्त किए गए:
जिला अध्यक्ष: कमलेश राय
जिला उपाध्यक्ष: चंदन कुमार
जिला सचिव: जितेंद्र झा
जिला संयुक्त सचिव: राजू कुमार
महिला प्रकोष्ठ प्रभारी: सुनीता कुमारी , किरण देवी
मीडिया प्रभारी: राजेश झा
आईटीआई प्रभारी: राजीव कुमार
सूचना जनसंपर्क प्रभारी: कामेश्वर राय
कानूनी सलाहकार: मोहम्मद नौशाद
खेलकूद प्रभारी: अमृतेश कुमार
रोजगार नियोजन प्रभारी: राजकुमार
चिकित्सा सलाहकार: इंद्रजीत कुमार राय
महिला डीपीओ सदस्य: रूमन देवी, राकेश शाह
सशक्त भागीदारी:
इस अवसर पर लगभग 300 से 400 दिव्यांगजन मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में एकता, संगठन और अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता जताई। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार नूतन देवी, विश्वनाथ महतो, कौशल्या देवी, मंतून राम, सावित्री देवी, राम सकल राम, सुरेंद्र मंडल, चंदेश्वर पासवान, मशीन अंसारी, भागवत राय, मिथिलेश राम, गणेश कुमार, चंदन पासवान, हिंदू कुमारी, राजकुमार ठाकुर, सिंघेश्वर पासवान, सुरेश राम, सुरेंद्र पासवान, नगीना राम, दयानंद शाह, शमीम कुमार, रोहित कुमार, अंकित राज, मुकेश कुमार, आदित्य राज सहित दर्जनों प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संदेश :
” अब नहीं तो कभी नहीं!”
पटना का गांधी मैदान गवाह बनेगा दिव्यांगजनों के ऐतिहासिक एकता और संघर्ष का।



