कोचस/रोहतास/ रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
चितांव पंचायत के विभिन्न गांवों में शनिवार को बिजली विभाग की विशेष टीम ने छापेमारी कर अवैध तरीके से बिजली का उपभोग कर रहे छह लोगों के विरुद्ध दिनारा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.इसकी जानकारी बिजली विभाग के कनीय अभियंता राहुल रंजन ने दी.उन्होंने बताया कि मीटर बाइपास कर बिजली की चोरी कर रहे देल्हुआं गांव निवासी राजेंद्र शर्मा पर 12080 रुपये का जुर्माना लगाया गया.वहीं, रामनिवास सिंह पर 12148 रुपये, सीमा देवी पर 14882 रुपये, निसार आलम पर 14780 रुपये,रामकेश्वर सिंह पर 14730 रुपये और कटियारा गांव निवासी पिंटू खरवार पर 35570 रुपये का जुर्माना लगाया गया.जेइ ने बताया कि इस छह उपभोक्ताओं के विरुद्ध दिनारा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.इसकी पुष्टि दिनारा थानाध्यक्ष विनय कुमार ने भी की है.



