प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के नामापुर खेड़ी गांव में छापेमारी का कोर्ट के आदेश पर एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि जेल भेजे गए वारंटी की पहचान गांव के ही राजकिशोर सहनी के पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है।



