प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभाकक्ष में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बी.के.ठाकुर की अध्यक्षता में सभी स्वास्थ्य संस्थान की वरीय एएनएम का मासिक समीक्षा के साथ साथ खसरा-रूबेला रोग के उन्मूलन हेतु बैठक आयोजित की गई । प्रभारी द्वारा बताया गया कि खसरा रूबेला उन्मूलन के सौ प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एमआर-1 व एमआर-2 टीकाकरण के आच्छादन को मजबूत करने हेतु 17 नवंबर से 2 दिसंबर 2025 तक एक विशेष मॉप-अप अभियान चलाया जा रहा है।इसके तहत सभी आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा हेड काउंट सर्वे अद्यतन कर एम आर-1 व एम आर-2 टीका से वंचित या छूटे हुए सभी बच्चों को आवश्यकतानुसार विशेष मॉप-अप सत्र चिन्हित कर सभी सभी छुटे हुए बच्चों को प्रतिरक्षित करने का निर्देश जारी किया।बैठक में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबन्धक आनंद गौतम यूनिसेफ प्रखंड प्रतिनिधि शंकर सुमन , रणधीर सिंह एएनएम आशा कुमारी , पिंकी कुमारी , रेखा , कविता कुमारी , रुबी कुमारी व साधु यादव राहुल चौधरी अन्य एएनएम दर्जनों की संख्या में उपस्थित थे।



