प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के वासुदेवपुर में अचानक टेंपो के पलट जाने से टेंपो पर सवार सैदपुर गांव के गंगा राय के पुत्र रोहित कुमार गंभीर जख्मी हो गए!स्थानीय लोगों के सहयोग से गंभीर जख्मी को सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर में भर्ती कराया गया! जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया।जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके ठाकुर ने दी।



