करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र के पिपरा जगदत पुर गांवों के समीप रसुलपुर नहर से गुरुवार को पुलिस ने एक वृद्ध महिला का शव बरामद किया है । इसकी जानकारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने दी ।
उन्होंने बताया कि पिपरा जगतपुर गांवों के समीप नहर के पानी में उपलाते शव को देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी । स्थल पर पहुंची पुलिस ने पानी से शव को बाहर निकाला तथा एफएसएल की टीम को सूचना दी गई । इस बीच घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिला की पहचान जगदतपुर निवासी स्वर्गीय शिव मुनि चौधरी की पत्नी 62 वर्षीया राधिका कुंवर के रूप में की । उन्होंने बताया कि महिला को दो पुत्र हैं जो परिवार के साथ मजदूरी करने के लिए अन्य प्रदेशों में पलायन कर गए हैं । भूमिहीन होने के कारण महिला भीख मांग कर गुजारा करती थी । थानाध्यक्ष ने बताया कि एफएसएल टीम के जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा जाएगा ।




