डीएम एवं एसपी बस्ती मोड़ सासाराम बने कंट्रोल रूम पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सीसीटीवी फुटेज एवं ड्रोन वीडियो का भी अवलोकन किया
सासाराम रोहतास/ Etv News 24
मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिला प्रशासन, रोहतास पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। इस दौरान जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास श्री रौशन कुमार ने बस्ती मोड़ सासाराम में बने कंट्रोल रूम पहुंचे है। जहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सीसीटीवी फुटेज एवं ड्रोन वीडियो का अवलोकन किया। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं अन्य कर्मियों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विधि-व्यवस्था संधारण के कार्य में किसी भी प्रकार की अनुपस्थिति, लापरवाही या शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा। रोहतास जिले के सभी संवेदनशील स्थलों एवं जुलूस मार्गों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों की तैनाती की गई है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए लगातार गश्त, एरिया डोमिनेशन एवं निगरानी की जा रही है। रोहतास प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे मुहर्रम पर्व को शांति, सौहार्द, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, आपात स्थिति अथवा विधि-व्यवस्था से संबंधित कोई सूचना प्राप्त हो, तो उसकी जानकारी तत्काल निकटतम थाना अथवा कंट्रोल रूम को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके।




