प्रियांशु कुमार/ समस्तीपुर/ बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर सदर प्रखंड अंतर्गत बिहार प्रांतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी का सम्मान समारोह बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ समस्तीपुर में किया गया। जिसकी अध्यक्षता डॉक्टर रामानंद सिंह जी के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर संजय पासवान के द्वारा किया गया इसमें संगठन के विकास पर सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों के द्वारा संगठन की मजबूती, एकता एवं ग्रामीण चिकित्सकों की मांगो पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रत्येक तीन पंचायत पर एक सेक्टर प्रभारियों को चयन किया गया ताकि प्रखंड के ग्रामीण चिकित्सकों को स समय सूचना एवं अन्य जानकारी मिल सके।

मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष डॉ राजकुमार राय, प्रदेश कमेटी सदस्य डॉक्टर राजकुमार राकेश एवं माननीय विधायक श्री अख्तरूल इस्लाम शाहीन जी के प्रतिनिधि के रूप में श्री मन्नू पासवान जी उपस्थित हुए। मन्नू पासवान जी ने ग्रामीण चिकित्सकों के मुख्य मांग अप्रशिक्षित ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित करें, सरकार राज रजिस्टर खोलकर सभी ग्रामीण चिकित्सकों को रजिस्टर्ड करे तथा सभी 55000 (पचपन हजार) प्रशिक्षत ग्रामीण चिकित्सकों को सरकारी सेवा में समायोजन करे। इस आवाज को संसद में माननीय विधायक श्री अख्तरूल इस्लाम शाहीन जी के द्वारा उठने का आश्वासन दिए।इसके बाद श्री मन्नू पासवान जी को सम्मानित किया गया साथ ही सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी डॉ रामानंद सिंह, उपेन्द्र प्रसाद सिंह, डॉ हसनैन आलम, डॉ राजकुमार यादव डॉ शहजाद आलम जिला कमेटी सदस्य डॉ शिव शंकर शर्मा, डॉ राजनरायण सिंहा डॉ मंजूर आलम , संरक्षक डॉ पवन झा, संयोजक डॉ अमरजीत पाल, मीडिया प्रभारी डॉ संजय पासवान जी साथ में डॉ दिलीप कुमार, अनीता देवी को शाल और फूल माला से सम्मानित किया गया। अंत में डॉ संजय पासवान जी के द्वारा सधन्यवाद ज्ञापन दिया गया और सभा की समापन किया गया।



