प्रियांशु कुमार /समस्तीपुर/ बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर अंचल क्षेत्र के ध्रुवगामा सात पट्टी में सोमवार की रात आग लगने से दो लोगों के फूश के नवनिर्मित घर जले। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीण सूत्रों की मान्यता आग लगने का कारण बिजली की शार्ट सर्किट बताई गई है। आग लगने की जानकारी ग्रामीणों ने अंचल पदाधिकारी शशि रंजन को दी। ग्रामीणों के अनुसार अग्नि पीड़ित में गांव के कृष्ण कुमार पांडे व नवीन कुमार पांडे शामिल है।अंचल पदाधिकारी ने हल्का कर्मचारी को जांच में भेजा। आगे उन्होंने बताया कि जांच प्रतिवेदन आने के बाद आपदा से मिलने वाली सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।



