प्रियांशु कुमार /समस्तीपुर /बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती के अपहरण
करने के मामले में अपहृत उन्नीस वर्षीय युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया । स्थानीय थाने के महिला सब इंस्पेक्टर सिंपी कुमारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई, कि अपहरण मामले में आरोपी युवक युवती दरभंगा जिले में रह रही है! जिसे दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के इन्दिरा नगर कालोनी के एक मकान से बहादुरपुर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया ।गिरफ्तार युवक की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर गांव के रामश्रेष्ठ महतो के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई । वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता ने दिसम्बर माह में स्थानीय थाने में पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।मामले में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।अग्रिम कार्रवाई हेतु 164 के बयान के लिए व्यवहार न्यायालय समस्तीपुर भेजा गया है।



