समस्तीपुर/ बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
कल्याणपुर बीडीओ देवेंद्र कुमार ने हेल्थ वेलनेस सेंटर के रतनपुर व परना गांव का निरीक्षण सोमवार को किया।जिसको लेकरआवश्यक सुधार का भी निर्देश दिया।मौके पर उपस्थित कर्मियों को बताया कि सरकार हेल्थ वेलनेस सेंटर के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के गरीब लोगों को मुकम्मल स्वास्थ्य सेवाएं देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।जिसमें लगातार कमी की शिकायत मिल रही है। जिसको देखते हुए निरीक्षण किया गया है कार्य शैली में सुधार नहीं होने पर ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई की चेतावनी दी।



