प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के एकमात्र विशालकाय बाबा तिलकेश्वर नाथ जटमलपुर मंदिर में अहले सुबह से सैकड़ो की संख्या में कावड़ियों ने गंगाजल से बाबा का जलाभिषेक किया। वैसे स्थानीय लोगों ने भी प्रथम सोमवारी को मंदिर पहुंचकर बाबा का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में बाबा की भजन कीर्तन स्थानीय कीर्तन मंडली के द्वारा की गई। पूरा मंदिर परिसर जय भोलेनाथ की जय कारों से गुंजमान हो गया। विधि संधारण में स्थानीय पुलिस की गाड़ी पुलिस पदाधिकारी व बल के साथ चौकसी बढ़ाते हुए थे। स्थानीय मुखिया प्रखंड संघ के अध्यक्ष अर्चना कुमारी प्रतिनिधि आशीष पटेल मंदिर कमेटी के युवा सदस्य लोग जगह-जगह कांवड़ियों की मदद में सक्रिय दिखे। मौके पर भाजपा नेता श्याम नारायण शर्मा पूर्व पंचायत समिति सदस्य शंभू राम दीपक ठाकुर पूर्व सैनिक विकास कुमार सिंह आदि जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं के सहयोग में देखे गये।



