करगहर रोहतास /Etv News 24
थाना क्षेत्र के बसडीहां गांव के समीप स्थित करगहर राजवाहा से रविवार की देर शाम पुलिस ने एक अधेड़ का शव बरामद किया। इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि अगरेर थाना अंतर्गत चितौली गांव में शनिवार की रात कैमूर जिला के भगवानपुर थाना अंतर्गत औसान गांव से बारात आई थी। देर रात इस गांव का एक बराती 50 वर्षीय रामकुमार पाल शौच के लिए गारा चौबे नहर के किनारे गया। जहां उसका पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डुब गया। जब काफी देर हो गई और वह बारात में नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी । लेकिन रात में उसका पता नहीं चला । दिन भर नहर के गहरे पानी में खोजबीन किया गया । देर शाम बसडीहां गांव के समीप स्थित करगहर राजवाहा से उसका शव बरामद किया गया । उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया ।



