करगहर रोहतास /Etv News 24
गारा चौबे नहर पथ में सोमवार को खरहना गांव के बधार में नहर पथ से गुजर रहे बाइक सवार दंपति के आगे अचानक नील गायों की झुंड आ गई । जिससे बचने के लिए वह बाइक सहित नहर चाट में पलट गया । इस घटना में पति पत्नी जख्मी हो गए । स्थानीय ग्रामीणों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया । जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मुक्त कर दिया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि कैमूर जिला के गाय घाट निवासी रमेश राम व उसकी पत्नी रानी देवी बाइक से एक रिश्तेदारी में जा रहे थे कि खरहना गांव के बधार में अचानक नील गायों की झुंड सड़क पार करने लगी । जिससे अनियंत्रित होकर बाइक सवार नहर चाट के गहरे खाई में पलट गया । ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में नील गायों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है । जो फसलों को नुकसान कर रही है । साथ ही उनका झुंड तेज गति से सड़क पार करने के दौरान कई बाइक सवारों को रौंद चुका है । इस घटना में कई बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं ।



