प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के बरहेता पंचायत स्थित कमरगामा नवनिर्मित प्राथमिक विद्यालय भवन का उद्घाटन पंचायत राज के मुखिया जन्मनजय ठाकुर ने वैदिक पंडित राजीव झा यजमान सज्जन ठाकुर ने पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया। मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनिता कुमारी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकों में चंदन कुमार संदीप कुमार सुमन अनुपम सिंह मोनिका पटेल के अलावे पूर्व मुखिया रविशंकर सिंह रामकिशोर ठाकुर अनिल कुमार शर्मा प्रियांशु ठाकुर नवीन कुमार ठाकुर सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। बता दे की वर्षों से उक्त विद्यालय एक मंदिर परिसर में चलता था। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं लगभग 200 को खीर पुरी का भोजन कराया गया। ग्रामीण काफी उत्साहित थे। ग्रामीणों ने बताया कि 42 लाख की लागत से बने विद्यालय भवन में वर्ग सहित बरामदे पर घंसना शुरू हो गया है। से ग्रामीणों में संवेदक के प्रति आक्रोश देखा गया। विद्यालय के भूमि दाता गांव के ही स्वर्गीय त्रिवेणी ठाकुर स्वर्गीय पलटू ठाकुर ने 18 डिसमिल विद्यालय के नाम से राज्यपाल के नाम रजिस्ट्री 2011 में की थी। ग्रामीणों के अथक प्रयास से विभाग ने विद्यालय के भवन का निर्माण संवेदक के द्वारा करवाया।



