सासाराम रोहतास/ Etv News 24
जिला पदाधिकारी, रोहतास दीपक कुमार मिश्रा द्वारा तकिया फ्लाईओवर व रेलवे क्रॉसिंग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने फ्लाईओवर पर पैदल पथ पुल पर आवागमन की व्यवस्था का जायजा लिया तथा लोगों को होने वाली परेशानियों के संबंध में जानकारी ली। फ्लाईओवर पर बने पैदल पार पथ के दूसरी तरफ सीढ़ी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। समस्या के समाधान को लेकर जिला पदाधिकारी ने भूमि उप समाहर्ता, सासाराम को भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया, ताकि उक्त स्थल पर आवश्यकतानुसार सीढ़ी का निर्माण कराया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया शीघ्र पूरा करने तथा सीढ़ी निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक रोहतास, सीनियर डी ई एन पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल, नगर आयुक्त नगर निगम सासाराम, विशेष कार्य पदाधिकारी, भूमि उप समाहर्ता सासाराम सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।




