तिलौथू रोहतास/ Etv News 24/संवाददाता हैदर अली
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता तारकिशोर प्रसाद शनिवार को तिलौथू पहुंचे।उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद चंद्रपुरा में आयोजित बलभद्र पूजा समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में उनके तिलौथू आगमन को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। तिलौथू पहुंचने पर सुधीर जी के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया,पूर्व उपमुख्यमंत्री के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया।और खूब नारे लगाए।इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत करते हुए उनके साथ मुलाकात की और विभिन्न स्थानीय एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की,तारकिशोर प्रसाद ने भी कार्यकर्ताओं से आत्मीयता के साथ मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ जनता के बीच सक्रिय रहने की बात कही। इस दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर भी उनका ध्यान आकृष्ट कराया। तिलौथू में कार्यकर्ताओं से मुलाकात और स्वागत कार्यक्रम के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद चंद्रपुरा में आयोजित बलभद्र पूजा समारोह में शामिल हुए।




