तिलौथू रोहतास/Etv News 24/संवाददाता हैदर अली
तिलौथू प्रखंड क्षेत्र के चंदनपुरा स्थित व्याहुत वैश्य बंधु उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को व्याहुत कलवार सेवा समिति चंदनपुरा के तत्वावधान में भगवान बलभद्र जन्मोत्सव एवं पूजन समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में समाज के लोगों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भगवान बलभद्र की पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आठ बजे वैदिक रीति-रिवाज के साथ भगवान बलभद्र की पूजा से हुई। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। मुख्य समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित हुए।मंच संचालन सत्येंद्र कुमार सत्या एवं मधुसूदन प्रसाद ने किया।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को फूल माला,अंगवस्त्र, एवं भगवान बलभद्र की ग्राम की हुई मूर्ति दे कर सम्मानित किया गया।समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री बिहार सरकार तारकिशोर प्रसाद, पूर्व मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, विधान पार्षद विनोद कुमार जायसवाल,राजू गुप्ता सहित कई प्रमुख लोगों की उपस्थिति रही। वहीं विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र, विधायक रणविजय साहू सहित अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई। मंचासीन अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर मंच का उद्घाटन किया। तत्पश्चात् क्षेत्रीय कलाकारों ने स्वागत गीत गए।सभी अतिथियों ने बारी बारी से अपना वक्तव्य दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजू गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज में 56 उपजातियां हैं। उन्होंने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि जनसंख्या और सामाजिक शक्ति के आधार पर वैश्य समाज को संगठित होकर बिहार में एक बड़ी रैली करने की आवश्यकता है, ताकि समाज अपनी राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी को मजबूत कर सके। उन्होंने कहा कि पिछड़े एवं अति पिछड़े समाज के नेतृत्व में वैश्य समाज को भी अपनी प्रभावी भूमिका निभानी चाहिए।वहीं मुख्य अतिथि तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि समाज को एक-दूसरे के सहयोग और सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, राजनीति और व्यापार, तीनों क्षेत्रों में समाज को अग्रणी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से विकास के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन समाज को भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए नेतृत्व और सामाजिक उत्थान के लिए आगे आना होगा। समारोह के दौरान वक्ताओं ने युवाओं की शिक्षा, सामाजिक एकता, व्यापारिक विकास और समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने भगवान श्री बलभद्र के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का सफल आयोजन संरक्षक ओम प्रकाश ब्याहुत (ओम जी), सचिव सुशील कुमार ब्याहुत, अध्यक्ष संतोष कुमार ब्याहुत, उपाध्यक्ष हरि भूषण प्रसाद (हरि जी), कोषाध्यक्ष मनोज कुमार एवं उमेश कुमार सहित समिति के समस्त सम्मानित सदस्यों के नेतृत्व में संपन्न हुआ। समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं समाज के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।




