प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर सामुदायिक अस्पताल परिसर कल्याणपुर में कार्यरत कूरियर अपनी मांगों के समर्थन में बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू किया। कूरियर का कहना है कि 4 जून से की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल की प्रमुख मांगे 2025 के मार्च से लेकर मई 2025 तक का भुगतान जब तक नहीं होगा तब तक हम लोग हड़ताल पर डटे रहेंगे। सभी कूरियर ने संयुक्त हस्ताक्षर युक्त अपनी मांगों का आवेदन स्वास्थ्य प्रबंधक को देते हुए कहा है कि अभिलंब हम सबों की भुगतान होनी चाहिए अन्यथा हड़ताल जारी रहेगा। इससे अति आवश्यक टीकाकरण कार्य प्रभावित रहेगा। हड़ताल का समर्थन विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता क्रमशः भोला राय, राघवेंद्र यादव माले प्रखंड सचिव दिनेश कुमार आदि ने किया। धरना प्रदर्शन करने वालों में राजन कुमार राजन अर्जुन सहनी अमर कुमार चंदन कुमार नागमणि कुमार पवन कुमार मिश्र नागेंद्र शर्मा मनीष झा रामशेखर सिंह भोला शर्मा सुमन कुमार आदि शामिल है।



