उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में मतगणना के बाद परिणाम की नहीं होगी घोषणा
करगहर रोहतास /Etv News 24/मैनुद्दीन आलम
प्रखंड के अररुआं और रीवां पैक्सों में आज अध्यक्ष व सदस्य पद के निर्वाचन हेतु मतदान का कार्य संपन्न होगा । निर्वाचन के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है । इस आशय की जानकारी प्रभारी निर्वाची पदाधिकारी विनीत व्यास ने दी ।उन्होंने बताया कि अररुआं पैक्स के निर्वाचन हेतु उत्क्रमित मध्य विद्यालय हमीरपुर में मतदान केंद्र बनाया गया है । जिसमें 3652 मतदाताओं की सुविधा के लिए छह बुथ बनाया गया है। ताकि वे सुगमता पूर्वक मतदान कर सके । प्रत्येक बूथ पर चार मतदान कर्मी प्रति नियुक्त किए गए हैं। अति संवेदनशील बूथ पर सुरक्षा भारी संख्या में पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।वहीं दूसरी ओर रीवां पैक्स में मतदान के लिए मध्य विद्यालय तोरनी में मतदान केंद्र बनाया गया है। जहां 1142 मतदाताओं के लिए दो बूथ बनाया गया है। इन बूथों में आठ मतदान कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। उक्त मतदान केंद्र भी अति संवेदनशील बूथ है । जहां सुरक्षा के भारी प्रबंध किए गए हैं।उन्होंने बताया कि गुरुवार को मतदान समाप्त होने के बाद प्रखंड मुख्यालय में देर शाम मतगणना का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में मतों की गिनती के बाद आधिकारिक तौर पर परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा और नहीं विजय प्राप्त प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया जाएगा । उन्होंने बताया कि मतगणना कक्ष में प्रवेश के लिए प्रत्याशियों व उनके एजेंडे को प्रमाण पत्र बनाने का निर्देश जारी किया गया है ।



