प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला पुरुष आधा दर्जन घायल हुए। परिजनों ने घायलों को सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने घायलों की पहचान गोपालपुर गांव के विनोद पाल की पत्नी अनीता देवी, बिरसिंहपुर गांव के सीताराम पाल के पुत्र वीरेंद्र पाल उनकी पत्नी उर्मिला देवी पुरुषोत्तमपुर गांव के स्वर्गीय दिनेश महतो के पुत्र राजा कुमार की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर किया। वहीं दूसरी और कपूर पट्टी गांव के नरेश सहनी की पत्नी आरती देवी को भी रेफर किया गया है।नामापुर गांव के महेश्वर राय के पुत्र चंदू राय का इलाज सामुदायिक अस्पताल में चल रहा है। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी के ठाकुर ने दी।



