लगभग डेढ़ माह से लापता का अब तक नहीं मिला कोई सुराग
लापता बच्ची उमरा खान मामले में समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार
सासाराम कार्यालय Etv News 24
डेहरी (रोहतास)- जिला के डेहरी अनुमंडल स्थित न्यू डीलिया वार्ड 20 मस्जिद गली से लगभग 36 दिनों से गायब 5 वर्षीय उमरा खान का अब तक कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है, 2024 की आखिरी संध्या 31 दिसंबर के शाम करीब 5:00 बजे से लेकर आज तक घर वाले मोहल्ला वाले समेत जिला प्रशासन और कई सामाजिक घटनाओं ने खोजने का हर संभव प्रयास किया और प्रयास जारी भी है, इस बच्ची को लेकर पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार के नेतृत्व में एक स्पेशल ड्राइव भी चलाया गया जिसके तहत जिला करके सभी थाने को बच्ची के किसी भी प्रकार के कोई सुराग मिलने की आखिरी कोशिश करने को कहा गया, प्रशासन सक्रिय भी देखिए मगर अब तक हाथ सिर्फ मायूसी है, परिवार वालों सहित मां का रो रो कर बुरा हाल है, आज से संबंध में परिवार की कुछ सदस्य सहित युवा शक्ति प्रदेश अध्यक्ष तोराब नियाज़ी, राजद नेता शाहनवाज खान, उप मुखिया गुलबहार खान अपनी टीम के साथ पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार से मिले, पुलिस अधीक्षक ने पूरा भरोसा जताते हुए कहा है कि यह बच्ची मेरे परिवार के सदस्य जैसी है हर कीमत पर हरमुमकिन प्रयास में हम लोग लगे हुए हैं आगे और भी बेहतर तरीके से बच्ची को ढूंढने की हर कोशिश की जाएगी रोहतास एसपी ने बाकी समाजसेवी एवं साथियों से भी अनुरोध किया है क्या इस बच्ची को सब कुशल ढूंढने निकालने में जिला प्रशासन की मदद की जाए, वही संबंध में पुनः पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम बनाकर पूरे घटनाक्रम की पुनः पड़ताल शुरू की जाएगी, वही मुलाकात के बाद तोराब ने एक वीडियो बना कर सोशल मीडिया के साथियों से बच्ची को ढूंढने की अपील की है, अब देखना यह है क्या लगभग डेढ़ माह से लापता इस बच्चों को ढूंढ निकालने की कोशिश में प्रशासन कहां तक कामयाब हो पाती है, वहीं मौके पर मौजूद सभी लोग पुलिस अधीक्षक के जवाब से संतुष्ट दिखे और पुलिस पर भरोसा चाहते हुए कहा है के हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की जल्द हम लोगों को कोई बड़ी कामयाबी मिलेगी, वहीं शहर के बाकी जनप्रतिनिधि एवं अनुरोध भी किया गया क्या आए दिन हो रहे इस तरह की घटना पर हम सबको जात-पात और दाल की राजनीति से ऊपर उठकर गोल बंद होना होगा और इस तरह की घटना बंद हो उसे पर एक सकारात्मक आवाज उठानी होगी और सामाजिक स्तर पर सक्रिय होना होगा।मौके पर मौजूद छोटू खान, शहाब अख़्तर, ख़ादिम हुसैन, दानिश खान समेत अन्य कई समाजसेवी उपस्थित रहे।



