प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत स्थित बसुवारी गांव के एक सेवा के जवान का शब सैनिकों के साथ पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। उनके पार्थिव शरीर को सेना के जवानों ने विधि बाद सलामी देते हुए उनके पार्थिव शरीर को पच तत्व में गंडक नदी के किनारे विलीन किया। बता दे की मृतक सेना के जवान आसाम में पोस्टेड थे। सेना के कार्य से रुढ़की गए थे अचानक तबीयत खराब होने पर सेवा अस्पताल रुढ़की में भर्ती कराया गया जहां उनके मौत की सूचना गांव में पहुंची। सैनिक के साथ उनका शव झंडे में लपेट का गांव में लाया गया। पूरे गांव में कोहराम मच गया। मिर्च गांव के परमानंद ठाकुर के पुत्र गोपाल जी बताए गए हैं। उक्त आशय की जानकारी पंचायत राज के मुखिया पति अजय दास ने देते हुए बताया कि विधिवत उनका दास संस्कार किया गया। पूरे ग्रामीण दाह संस्कार में नदी के किनारे मौजूद थे। इस घटना को लेकर पूरे गांव में कोहराम मचा है।



