प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के श्री सुंदर सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय मुक्तापुर परीक्षा केंद्र पर इंटर की दूसरी पाली में हिंदी विषय की परीक्षा में नकल करते एक छात्र घराया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मुक्तापुर परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने छात्र को नकल करते हुए पकड़ा। परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी पुलिस को सूचना दी। नकल करने वाले छात्र की पहचान पांडव कुमार के रूप में की गई जिसे गिरफ्तार किया गया है। विस्तृत जानकारी पर उसका घर बिठान थाना के नर्पा गांव का निवासी है।इसे जेल भेजा जाएगा।



