प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
संघर्ष समिति ने जुट मिल प्रबंधक को सुरक्षा देने की मांग जिला प्रशासन से किया है। समस्तीपुर जिला के गौरव बिहार के इकलौता उद्योग रामेश्वर जुट मिल मुक्तापुर में स्थित है जो इन दिनों अपराधियों की गिरफ्त में फंसा हुआ है। संघर्ष समिति के संयोजक रामबली महतो ने बताया कि इस जुट मिल में कई वर्षों से अपराधी तत्व के सैंकड़ों लोग मिल में कार्यरत थे और वे लोग अपने दबंगता से प्रति दिन हाजरी बनाकर बिना काम किये चले जाते थे।जिसका विरोध डर से पूर्व के प्रबंधक भी नहीं कर पाते थे, संजोग बस इस बार नए प्रबंधक गणेश बोरल अपना योगदान 5 महीना पहले दिया और इन्होंने देखा कि इस मिल में बहुत बड़ा गोलमाल हो रहा है , सैकड़ो मजदूर हाजिरी बनाकर बिना काम किए चले जाते हैं, और कुछ ऐसे भी स्टाफ लोग हैं जो बड़े पैमाने पर हेनस चोरी भी करते हैं, वैसे सभी लोगों पर प्रबंधक ने रोक लगाया और जो बात नहीं माना बिना काम किये ही पैसा लेना चाह रहा था वैसे लोगों को मिल से बाहर कर दिया, यहां तक की अवैध कामों में लिप्त मजदूर यूनियन के नेताओं को भी गेट से बाहर कर दिया गया, इसी आक्रोश में कुछ अपराधी तत्व के लोगों ने बार-बार मिल प्रबंधन पर हमला कर रहा है, कई बार जानलेवा हमला हो भी चुका है, जिसका प्राथमिकी स्थानीय कल्याणपुर थाना में दर्ज है, फिर भी बार-बार हमला का प्रयास किया जा रहा है। आगे श्री महतो ने बताया कि अगर कुछ अनहोनी होती है तो सदा के लिए यह बिहार का इकलौता उद्योग बंद हो जाएगा और हजारों मजदूर के परिवार भूखे मरने पर विवश हो जाएगा इसलिए जिला प्रशासन को चाहिए कि अभिलंब इस प्रबंधक को सुरक्षा प्रदान करें और मिल परिसर में पुलिस की गश्ती तेज करें। इन्होंने उच्च पदाधिकारी से ये भी मांग किया है कि जुट मिल से मात्र 2 किलोमीटर पर स्थापित मथुरापुर थाना से इस क्षेत्र को जोड़ा जाए क्योंकि यह क्षेत्र कल्याणपुर थाना में है जो 16 किलोमीटर की दूरी पर है जिस कारण किसी भी घटना को सूचना देने के बावजूद भी आने में लगभग 1 घंटा लगता है तब तक अपराधी अपने घटना का अंजाम दे चुके होते हैं। इसलिए जनहित में अभिलंब मथुरापुर थाना से नगर निगम के वार्ड 7, 8, 9, भागीरथपुर, मूसेपुर, मुक्तापुर क्षेत्र को जिस क्षेत्र के अंतर्गत रामेश्वर जुट मिल भी आता है इन इसलिए बगल के मथुरापुर थाना से जोड़ा जाए।



