सासाराम रोहतास/Etv News 24
सासाराम। आम उपभोक्ताओं को बिजली बिल से राहत देने तथा स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना तेजी से लोकप्रिय हो रही है। विद्युत विभाग ने जिले के सभी उपभोक्ताओं से इस महत्वाकांक्षी योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है। इस योजना के तहत उपभोक्ता अपने घरों की छत पर सोलर पैनल स्थापित कर न केवल बिजली खर्च में कमी कर सकते हैं, बल्कि लंबे समय तक लगभग मुफ्त बिजली का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।जिलाधिकारी रोहतास उदिता सिंह ने बताया कि यह योजना आम लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी है और इससे ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा।




