प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर पंचायत के छकन टोली गांव से भगाई गई 21 वर्षीय टुनटुन राय की पुत्री खुशबू कुमारी शादी कर थाना पहुंची। इस संबंध में दादा राम बहादुर राय ने थाने में अपहरण की एक प्राथमिकी 315 /25 चार माह पूर्व दर्ज कराई थी। इस संबंध में अनुसंधान कर्ता एस आई ललू प्रसाद मल्लाह ने बताया कि मेडिकल जांच व 164 के बयान के लिए महिला आरक्षी के साथ कोर्ट लाया गया है। खुशबू शादी करके थाने पर पहुंची थी। कोर्ट के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



