प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
चकमेंहसी थाना क्षेत्र के बेलसंडी पंचायत के घोघराहा ढा़व में कचरा भवन के पीछे पीपल के पेड़ में अज्ञात शव पेड़ से लटका मिला।गले में उजले गमछे में लटका पाया गया ।शनिवार के सुबह घास काटने कुछ महिला गई वे सभी शोर मचाना शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे चकमेंहसी थाना प्रभारी मनीष कुमार दल – बल के घटनास्थल पहुंचकर छानबीन शुरू करते हुए शब को पेड़ से उतरवाया।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा। मृतक युवक की उम्र लगभग 24 वर्ष बताई गई है। पेड़ के नीचे एक झोला एक हेलमेट पाया गया । पुलिस शव की पहचान में जुटी हुई है।घटनास्थल पर दर्जनों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी । बेलसंडी मुखिया प्रतिनिधित्व गुड्डू चौधरी, भाजपा नेता अंकित कुमार त्रिवेदी, वार्ड सदस्य संतोष कुमार, बेलसंडी के पूर्व मुखिया लालबाबु राय शादी में घटना की सूचना थाना अध्यक्ष को दी।



