बाइक सवार दो बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
मधुबनी/बिहार/न्यूज डेस्क/Etv News 24
मधुबनी में झंझारपुर शहर के लंगड़ा चौक स्थित स्टेट बैंक से पैसा निकाल कर जा रहे एक रिटायर्ड कर्मी से एक लाख छह हजार की लूट। बाइक सवार दो बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम। दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप मच गया है।
रिटायर्ड कर्मी की पहचान लखनौर थाना क्षेत्र के नंदे नगर तमुरिया गांव निवासी रामनारायण प्रसाद के रूप में हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह दरभंगा में सिंचाई विभाग में लिपिक का काम करते थे। 2014 में ही वह सेवानिवृत हो गए थे। लंगड़ा चौक स्थित स्टेट बैंक पर पहुंचे और चेक से एक लाख का भुगतान कराया। उन्हें बैंक के द्वारा मिला रुपया हैंडबैग में रखे थे। साथ ही उस बैग में 6 हजार रुपए पहले से भी मौजूद थे। बैंक से पैसा निकासी कर वे टेंपो पकड़कर गांव की ओर निकले थे।तभी अनुमंडल के समीप विद्यापति टावर के पास पीछे से एक बाइक पर दो युवक सवार बदमाश बैग छीनने लगे। जब तक वह हल्ला करते तब तक बदमाश बैग छीनकर भाग गए।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।



