प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर सामुदायिक अस्पताल परिसर में बुधवार को जननी बाल सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रसव के उपरांत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मो. हैदर के द्वारा प्रसूति महिला को जच्चा बच्चा किट उपलब्ध कराया गया। कीट पाने वाली महिलाओं में मंजिल मुबारक गांव की मोहम्मद मोती की पत्नी सलमा खातून, चकमेहसी उतरा साड़ी शमा परवीन, करूआ गांव की आरती कुमारी व सिंघिया गांव की अनिता कुमारी को किट प्रदान किए गए। प्रभारी के द्वारा दिए गए कीट में बेसन के लड्डू दलिया आदि पौष्टिक आहार प्रसव कराने अस्पताल में आई माता को मिले हैं। मौके पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अनिल कुमार यूनिसेफ प्रतिनिधि शंकर सुमन जीएनएम राधा रून , निशा कुमारी एएनएम कृष्णा कुमारी एनजीओ प्रतिनिधि साधु यादव उपस्थित थे।



