कोचस/रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
थाना क्षेत्र के स्थानीय बस पड़ाव के समीप मंगलवार की दोपहर दिन-दहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने एक ग्राहक से एक लाख रुपये की छिनौती कर ली है।इसे लेकर पीड़ित ने कोचस थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है।पीड़ित मैनपुरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि वह घर बनाने की उद्देश्य से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से एक लाख रुपये की राशि निकाल कर पैदल बस पड़ाव की ओर जा रहे थे।इस दौरान बैंक से पीछे लगे बाइक सवार अपराधियों ने बस पड़ाव के समीप ऊपरी पुल के नीचे पैसे से भरे बैग लेकर चंपत हो गये.उन्होंने इसकी तत्काल सूचना स्थानीय पुलिस को दी।अपर थानाध्यक्ष विजय बैठा ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुटी हुई है।घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.गौरतलब हो कि इससे पूर्व गत गुरुवार की दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने कोचस पीएनबी से तीन लाख रुपये निकाल कर परसथुआं बाजार स्थित अपने दुकान की शटर खोल रहे एक दुकानदार के दुकान के सामने से बाइक कु डिक्की तोड़कर फरार हो गये।



