कोचस/रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
नगर पंचायत के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार की दोपहर हुई बेमौसम बारिश ने शहर में करोड़ों रुपये की लागत से विकास योजनाओं की पोल खोल दी है।जहां, विभिन्न वार्डों में नाली निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी अब तक शहर की तस्वीर नहीं बदली।लोगों ने बताया कि शहर के विभिन्न हिस्सों में नाली-गली निर्माण पर करोड़ों रुपये रुपये पानी की तरह बहाये गये,बावजूद इसके शहर के सभी 16 वार्डों के लोग कीचड़,गंदगी,सढ़ांध और जलजमाव से काफी परेशान हैं।लोगों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर अचानक हुई बारिश ने नगर पंचायत में साफ-सफाई के नाम पर खर्च हुए करोड़ों रुपये की पोल खोल दी है।नगर पैक्स अध्यक्ष सुनिल दूबे,खेदन प्रसाद सिंह,लोहा सिंह,मनोज चौबे,दिनेश पाठक, ओमप्रकाश शर्मा,मुन्ना तिवारी,रंजीत कुमार,चंदन कुमार सहित अन्य नगरवासियों का कहना है कि बरसात से पहले नगर प्रशासन की लापरवाही के कारण शहर के विभिन्न नालियों व नाले की उड़ाही कार्य नहीं किया गया है।इसके कारण स्थानीय महात्मा गांधी चौक के समीप स्टेट हाइवे पर बने ऊपरी पुल के पश्चिमी हिस्से में जलजमाव की स्थिति प्रकट हुई है।लोगों ने बताया कि नगर प्रशासन आजकल उसी क्षेत्र में विशेष क्रियाशील है,जिस क्षेत्र में उनके करीबी पार्षद चुनावी मैदान में हैं।लोगों ने कहा कि समय से पहले नगर प्रशासन अगर जलजमाव की स्थिति पर काबू नहीं पाया तो बरसात के दिनों में शहर की स्थिति और भयावह रूप धारण करेगी.इस संबंध में नगर इओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि अनभिज्ञता जाहिर की है।वहीं,नगर स्वच्छता पदाधिकारी प्रीति आर्या ने बताया कि पानी निकासी को लेकर बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं।



