प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में राष्ट्रीय जनता दल बिहार के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव अजय कुमार सहनी से राशन की दुकानों से मुफ्त अनाज पाने वाले लाभार्थियों ने बताया कि क्लोजर पंचायत के हित लाल पासवान सैदपुर पंचायत के ध्रुव चौधरी वी सीताराम महतो बिशन देव महतो सोमनाहा पंचायत के डीलर रणधीर महतो आदि द्वारा खाद्यान्न वजन में कम दी जाती है। इसको लेकर सहनी ने कई बार मौखिक रूप से प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से शिकायत जताई। कोई कार्रवाई नहीं होने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जिला पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी विरोधी दल के विधानसभा के नेता तेजस्वी यादव को लिखित शिकायत भेजी है। प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है अग्रसर कार्रवाई जारी है।



