तिलौथू /रोहतास/ Etv News 24
तिलौथू बाज़ार के स्वर्णकार गली से बाइक के डिक्की में रखी एक लाख रुपए चोर उड़ा ले गए।बैंक से पैसा निकाल कर युवक आया था।युवक परेशान है, आस पास दुकानों में लगी सभी सीसीटीवी भी बंद है क्योंकि कल 24 घंटे से बिजली नहीं थी।युवक का नाम प्रिंस कुमार, जो भारखोहा गांव का निवासी है। दुकानदारों ने तिलौथू थाना को इस घटना की जानकारी दी थी। तिलौथू थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने इस बाबत बताया तिलौथू थाना में एफसीआर भी किया गया है। और जांच चल रही है।बाजार के लोगों का कहना है कि दिन पर दिन तिलौथू बाजार में चोरों का आतंक बढ़ता चला जा रहा है।इस के विरुद्ध विशेष जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है।और प्रशासन को भी इस तरह के घटनाओं पर संज्ञान लेना होगा।



