प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तिपुर कल्याणपुर थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड के रामभद्रपुर किशनपुर स्टेशन के बीच सुनसान जगह पर बुधवार को ट्रेन से गिरकर एक 45 वर्षीय महिला की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मृतिका महिला के शव की पहचान समाचार सम्प्रेषण तक नहीं हो पाई है। वहीं लोगों का बताना है कि बुधवार की दोपहर कुछ ग्रामीण मवेशी का घास काटने के लिए रेलवे लाइन के किनारे से होकर जा रहे थे तो रेलवे लाइन के किनारे झाड़ी में एक महिला के शव पर नजर पड़ा। लोगों ने गांव में जाकर इसकी सूचना दिया। सूचना मिलते ही गांव से लोग मौके पर पहुंचे मृतिका महिला के शव की पहचान नहीं कर पाया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही थाना के एस आई विषद विश्वास दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक महिला के शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजने की बात कही। उन्होंने कहा कि मृतक महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है।



