प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के परतापुर के समीप बतहू राम के पुत्र रामवृक्ष राम 55 वर्ष स्प्लेंडर बाइक की ठोकर से मंगलवार की रात गांव में ही गंभीर जख्मी हो गए थे । ग्रामीण परिजनों के सहयोग से गंभीर जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम करा कर पुलिस में शब को बुधवार को परिजनों को सौंप दिया।स्थानीय लोगों के प्रयास से बाइक पकड़ा गया। बाइक पर सवार तीनों फरार हो गए।ग्रामीणों ने स्प्लेंडर बाइक को जप्त कर पुलिस के हवाले किया। गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। पूर्व उपसरपंच शिवनाथ महतो भजनों को ढांढस दे रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह मुख्य सड़क को गांव के समीप पर कर रहे थे। इसी क्रम में एक तेज रफ्तार की बाइक ने ठोकर मार दी जिससे वे सड़क पर गिर गए। इधर पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद अग्रतर कार्रवाई होगी।



