प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर रामभद्रपुर पंचायत के 17 वार्ड में से सात वार्ड में नल जल के पानी को लेकर महिनों से तरस रहे हैं वार्ड वासी। इतना ही नहीं रमजान के महीने में इस्लामपुर गांव के अल्पसंख्यक समुदाय के लोग नल जल का मीनार रहते हुए दूर-दूर से पानी लाकर करते थे दावत ए इफ्तार पार्टी। इन दोनों तपसी गर्मी में पानी के लिए हाहाकार। गांव में चापाकल का अभाव यदि है भी तो वह टूटा फूटा। शुद्ध पेयजल की समस्या को लेकर गुरुवार को मुखिया प्रति बबलू राय को लोगों ने इस्लामपुर में घेर डाला। मुखिया अनीता देवी के पहुंचने के बाद लोगों को समझा बूझकर वार्ड के आक्रोशित लोगों की चंगुल से निकल गया। बुधवार को पंचायत की जनता मुखिया के घर को घेर डाला। इस संबंध में मुखिया ने बताया कि पंचायत में 17 वार्डों में लगभग 7 वार्ड के नल जल मैं तकनीकी खराबी को लेकर लोगों को जल नहीं मिल रहा है। खराब नल जल में वार्ड 17 ,11, 6,3,10 13 12 1 महीने से बंद है। इसको लेकर बार-बार मुखिया सहित वार्ड सदस्यों ने स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी विभागीय कनीये अभियंता का ध्यान आकृष्ट कराया। बार-बार शिकायत के बावजूद भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं हुआ। पंचायत समिति सदस्य राजू पासवान ने बताया कि गर्मी दस्तक दे चुकी है पंचायत वासियों के नल जल नहीं ठीक होने पर आक्रोशित होकर लोग सड़क पर उतर सकते हैं। रामचंद्र यादव ने बताया कि पंचायत के नल जल की स्थिति ठीक नहीं है। लोग आकर्षित हो रहे हैं। वार्ड 17 के हरकीरत सहनी का कहना है कि वर्तमान समय में चापाकल भी बहुत कम लोगों के पास है पानी को लेकर काफी दिक्कत हो रही है। 17 वार्ड के वार्ड सदस्य लालबाबू राय का कहना है कि प्रखंड स्तर के पदाधिकारी को शिकायत करते-करते थक चुका हूं कोई सुनने वाला नहीं है। ग्रामीण अविनाश कुमार गुमला ने बताया कि कहीं-कहीं जल मीनार में मोटर खराब है तो कहीं नलका और टोटी नहीं है। कुल मिलाकर पंचायत में पानी का हाहाकार है। अभिलंब उच्च अधिकारी ध्यान दें।



