समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड बीस सूत्री सभागार में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में हंगामेदार बैठक हुई। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के बराबर बैठक में अनुपस्थित रहने को लेकर सदस्य इंजीनियर सूरज सहनी मुखिया सह सदस्य सामंत कुमार उपाध्यक्ष अरुण सहनी भाजपा नेता सदस्य अभिजीत कुमार देवन साह विजय शंकर ठाकुर ओमप्रकाश कुशवाहा संजीव कुमार अली अकबर केसरी मेहता दिलीप कुमार राय ने अचानक हंगामा शुरू किया सभी सदस्यों का कहना था कि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी लापरवाह है बैठक की महत्ता नहीं समझती हैं प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार अंचल पदाधिकारी शशि रंजन के काफी समझाने बुझाने में बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ वहीं दूसरी ओर सभी सदस्यों ने चेकमेहसी क्षेत्र में लचर विद्युत व्यवस्था को लेकर काफी हंगामा किया क्षेत्र की जनता विद्युत के लिए ललायित रहती है बराबर बिजली गोल रहती है छात्रों के पठन-पाठन से लेकर गर्मी के महीने में क्षेत्र के लोग काफी भयभीत रहते हैं। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मोहम्मद डॉक्टर हैदर मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पशुपालन पदाधिकारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी आदि मौजूद थे।



