प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के एक गांव से एक माह पूर्व एक अपहृता नाबालिक किशोरी को पुलिस ने अपहरण कर्ता के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि नाबालिक किशोरी की मां ने अपहरण करने का मामला111/25 दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में नामजद आरोपी बसंत कुमार के पुत्र जय राज को गिरफ्तार किया। आगे बताया गया कि उक्त कांड के अनुसंधान करता अवर निरीक्षक मनोज कुमार थे । पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पटना जिले के मीठापुर में दोनों है। पुलिस वहां जाकर पटना पुलिस की सहायता से दोनों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर थाना लाई। किशोरी को एक घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया वहीं नाबालिक किशोरी को मेडिकल जांच 164 के बयान के लिए भेजने की बात बताई।



