प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
सुचना पर पहुंची पुलिस ने ऐम्बुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया । जहां बेहोश महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के करण वर्मा की 20 वर्षीय पत्नी पूजा कुमारी के रूप में पहचान हुई । बताया जा रहा है कि चकमहेसी थाना क्षेत्र के गोराई गांव में बहन के यहां से मायके जाने के लिए निकलीं थी। जो रास्ते में बेहोश हो गई। वहीं महिला ने बताया कि घर बालों के द्वारा अक्सर मारपीट का शिकार होती आ रही हूं। जिसके डर से बहन के घर से निकले थी।इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर हैदर ने बताया कि महिला के साथ मारपीट कर घायल किया गया है जिसका इलाज सीएचसी में जारी है।



